WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। कोविड-19 की तीसरी लहर के आगमन के पूर्व एवं उससे बचाव को लेकर हरली पंचायत भवन में मेडिसिन किट का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान महेंद्र महतो के हाथों आंगनबाड़ी सेविकाओं को मेडिसिन कीट दिया गया। जिसमें हैंड सैनिटाइजर, मास्क, पल्स, ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, इत्यादि सामग्री का वितरण आंगनबाड़ी केंन्द्रों को किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से पंचायत स्वयंसेवक रूपेंद्र कुमार, सुनीता, आशा रानी कुशवाहा, कुसुम देवी, जयंती रानी कुशवाहा, अनिता कुमारी कुशवाहा, नरेश कुमार दांगी, आदि लोग उपस्थित थे।

