WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। विधायक अंबा प्रसाद ने लॉकडाउन के बीच बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही रविवार को बड़कागांव का दौरा कर जगह-जगह पर मास्क का वितरण किया| ग्रामीणों को इलाज में किसी तरह की परेशानी ना हो एवं समुचित इलाज की व्यवस्था मौजूद हो इसलिए विधायक के द्वारा समय-समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी दौरा किया जा रहा है। वह सरकार के द्वारा सुरक्षा सप्ताह की घोषणा के नियमों का पालन करने का अनुरोध भी कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में संक्रमण का खतरा काफी तेजी से फैल रहा है इसलिए मास्क का इस्तेमाल अति आवश्यक है

