Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 11:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छह जनवरी को ठेकेदार ने मजदूरों को बुलाया था ऋषिकेश
झारखंड

छह जनवरी को ठेकेदार ने मजदूरों को बुलाया था ऋषिकेश

February 9, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़ । उत्तराखंड में ग्लेशियर के टूटने से आई त्रासदी में रामगढ़ जिले के विचार मजदूर लापता हो गए हैं। चमोली में कार्यरत सभी मजदूरों में से चार गोला प्रखंड के निवासी थे। मंगलवार को लापता मजदूरों के परिजनों से मिलने के लिए विधायक ममता देवी भी उनके गांव पहुंची। वहां विधायक ने सभी परिवारों को सांत्वना दी और कहा कि पूरा झारखंड उनके साथ खड़ा है। सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि लापता मजदूरों की सकुशल वापसी हो। गोला प्रखंड के चौकाद गांव निवासी बिरसाय महतो, मिथिलेश महतो, कुलदीप महतो और सरला खुर्द निवासी मदन महतो के परिजनों को विधायक ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। यहां तक की अपने स्तर से आर्थिक सहयोग पहुंचाने की बात भी कही। ममता देवी ने कहा कि 1 महीने पहले सभी मजदूर ठेकेदार के कहने पर काम करने ऋषिकेश गए थे। ग्लेशियर टूटने की वजह से आई त्रासदी में काफी तबाही मची है। कई स्थानों पर लोग फंसे हैं। वहां सरकार राहत बचाव कार्य कर रही है। लेकिन झारखंड सरकार ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी कर फंसे लोगों के परिजनों को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया है।
बिरसाय महतो की पत्नी रिंकी देवी ने बताया कि वह अपने ससुर प्यारे लाल महतो के साथ गांव में रह रही है। 6 जनवरी को जब उसके पति काम करने के लिए जा रहे थे तो उन लोगों के मन में खुशी थी। हर दिन उनके पति उनसे बात करते थे। साथ ही उत्तराखंड की स्थिति से अवगत भी कराते थे। रविवार को अचानक उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, तो इन लोगों के मन में घबराहट भी हुई। जब न्यूज़ में ग्लेशियर टूटने की बात पता चली तो इन लोगों ने ठेकेदार से संपर्क करने की भी कोशिश की। वहीं से इन्हें पता चला कि गांव के अन्य मजदूरों के साथ बिरसाय भी लापता हैं।
मिथिलेश महतो की पत्नी नीमा देवी अपने गोद में 3 माह की बेटी लिए बैठी है। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। विधायक ममता देवी जब उससे मिलने पहुंची तो वह फफक कर रो पड़ी। उसने कहा कि उसे कुछ नहीं चाहिए। बस मिथिलेश सकुशल वापस घर लौटा आएं। मिथिलेश के पिता राजाराम महतो ने भी अपने पुत्र के सकुशल वापसी के लिए सरकार से मदद मांगी है।
एक अन्य मजदूर कुलदीप महतो की पत्नी हेमंती देवी, बेटी अंकिता और लक्ष्मी अपने पूरे परिजनों के साथ परेशान है। हेमंती देवी ने कहा कि बिहार राज्य के रहने वाले विनोद सिंह नामक ठेकेदार ने कुलदीप महतो को काम करने के लिए बुलाया था। उन्हें बस इतना पता है कि विनोद सिंह का ऋषिकेश में अपना मकान है और वे अक्सर मजदूरों को टनल में काम करने के लिए ले जाते हैं। त्रासदी में जब उनके पति भी लापता हो गए तो इसकी सूचना उन्हें ठेकेदार के द्वारा ही दी गई। अब सरकार किसी भी तरीके से उनकी मदद करे, ताकि सभी मजदूर सकुशल घर वापस आ जाएं।
 उत्तराखंड में रविवार की सुबह हुए हादसे में मजदूरों के लापता होने की सूचना उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी सूची में उल्लेख किया गया है। इसके बाद परिजनों का बुरा हाल है, भगवान से सिर्फ सभी के सुरक्षित होने की दुआ कर रहे है। चमोली में ग्लेशियर टूटने से हुई हादसे के बाद इन मजदूरों से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनकदी-जेवरात में आग लगाकर मानसिक विक्षिप्त ने सेंकी हाथ
Next Article LPG गोदाम में लगी आग, चार लोग जख्मी

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.