WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गढ़वा| गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| गांव के बेल टोला में शोभा देवी (30 वर्ष), पुत्र रंजीत रजक (8वर्ष) व अभिषेक रजक (6 वर्ष) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है| हत्या के समय घर पर माँ और बच्चों के अलावा कोई नहीं था जिससे हत्याकांड के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है|
दरअसल, हत्या के समय परिवार के सभी लोग अपने कार्य पर गए हुए थे और जब रात को पति और उसकी माँ घर वापस लौटे तो पाया की तीनों के शव खून से लथपथ पड़े हुए है| खून से लथपथ शव देखते ही दोनों चिल्लाने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी|
जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है| यह ट्रिपल मर्डर एक मिस्ट्री बन कर रह चुका है

