WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
झारखंड| रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के सताकी पंचायत के भेलवाटीकर गांव से यह दर्दनाक मामला सामने आया है जहां एक माँ ने अपनी 42 दिन की बेटी को जिंदा जला दिया| यह घटना गुरुवार सुबह 9.45 बजे की बताई जा रही जहां 21 साल की मां सुनीता देवी ने पारीवारिक कलह से तंग आकर अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।
आपको बता दे की बच्ची के पिता रांची में पुटी का काम करता है और इनके घर में पहले से ही एक 5 साल की बच्ची है और ऐसे में दोबारा से बच्ची का जन्म लेना ही पारिवारिक कलह का मुख्य वजह बताया जा रहा है।![]()
हालांकि इस पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पाया और पुलिस माँ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है|

