WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
सिमडेगा। जलडेगा प्रखंड के धर्मशाला रिझा चौक से आगे दिगवारटोली करमापानी जाने वाली कच्ची सड़क पर जंगल में एक अज्ञात युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने के बाद अरूणीश रौशन के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच में जुट गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
घटनास्थल के पास से शराब की टूटे हुए बोतल,रोटी तथा कई खाने पीने का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अपराधियों ने घटनास्थल पर कुछ सामान को जला दिया, ऐसा माना जा रहा है कि ऐसा कुछ सबूत को जला दिया गया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।

