Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 10:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुरी रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, सांसद प्रदीप वर्मा बोले- विकसित भारत के लिए…
झारखंड

मुरी रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, सांसद प्रदीप वर्मा बोले- विकसित भारत के लिए…

July 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया। इस मौके पर मुरी स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

आधुनिक रेलवे विकसित भारत की मजबूत नींव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश में आधुनिक रेल व्यवस्था और मजबूत आधारभूत संरचना तैयार होगी। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों को नई पहचान दी जा रही है और यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुरी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास केवल भवन को नया रूप देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा। स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मिलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भी काफी राहत होगी।

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

डॉ. वर्मा ने कहा कि मुरी स्टेशन के नए स्वरूप से क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। बेहतर रेलवे सुविधाओं का सीधा लाभ स्थानीय कारोबारियों, छोटे व्यवसायियों और आम लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक हो रही है और झारखंड के कई रेलवे स्टेशनों का तेजी से विकास किया जा रहा है।

उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में राज्य के यात्रियों को और बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी तथा रेलवे का नेटवर्क और सेवाएं लगातार मजबूत होंगी।

लंबे समय की मांग हुई पूरी

दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। अब यात्रियों को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रेलवे सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी, डीआरयूसीसी सदस्य बिनोद अग्रवाल, एडीआरएम हेमराज मीणा, मुख्य वाणिज्य पदाधिकारी अरविंद कुमार सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुनर्विकसित स्टेशन के माध्यम से यात्रियों को मिलने वाली नई सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें : गंदे धंधे पर पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर और एक वारंटी को दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब घर बैठे होगी JEE-NEET की तैयारी, सम्राट सरकार ने किया तगड़ा जुगाड़
Next Article जब महिलाओं को मिलता है मंच, तो बदल देती हैं समाज का भविष्य : मंत्री दीपिका

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.