WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मेदिनीनगर। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा एवं अभियान एसपी को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को लगभग दो दर्जन कांड का आरोपित दो लाख का इनामी नक्सली उपेंद्र सिंह उर्फ गोराई गंझु उर्फ नेपाली को सतबरवा पुलिस ने रांची पंडरा से गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी कर्मपाल नागर ने बताया कि उपेंद्र सिंह पर रेलवे सहित कई ठेकेदारों से लेवी वसूलने सहित कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में सतबरवा थाना प्रभारी कर्म पाल नाग सहित उनके कई सहयोगी जवान शामिल रहे।

