Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 05:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड से किया नक्सलियों का सफाया, अब देररात भी लोग निकलते हैं घरों से : नड्डा
झारखंड

झारखंड से किया नक्सलियों का सफाया, अब देररात भी लोग निकलते हैं घरों से : नड्डा

November 22, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लातेहार। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लातेहार के चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवार प्रकाश राम के पक्ष में वोट देने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव दागदार सरकार और पांच साल के बेदाग सरकार के बीच है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले तक झारखंड की जो स्थिति थी वह किसी से छिपी नहीं थी। उग्रवाद के कारण लोगों का जीवन तबाह था, लेकिन पांच साल के कार्यकाल के दौरान रघुवर सरकार ने नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया। अब देर रात भी लोग घरों से निर्भीक होकर निकलते हैं।

नड्डा ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के कारण कश्मीर 70 वर्षों तक भारत से अलग अलग-थलग रहा। कश्मीर के तीन परिवारों ने पूरे कश्मीर में लूट मची रखी था। अनुच्छेद 370 के कारण कश्मीर में भ्रष्टाचार विरोधी कानून लागू नहीं था जिसका लाभ उठाकर कश्मीर के तीन परिवारों ने जमकर भ्रष्टाचार किया, लेकिन अब जब अनुच्छेद 370 खत्म हो चुका है तो वहां हुए भ्रष्टाचार की जांच प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही सभी भ्रष्टाचारी परिवार जेल की हवा खाएंगे।

Advertisement Advertisement

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि जब देश से दहेज प्रथा, बाल विवाह प्रथा, सती प्रथा आदि कुरीतियां खत्म कर दी गई हैं तो फिर तीन तलाक जैसे कुरीति को कांग्रेस क्यों नहीं हटाना चाह रही थी। उन्होंने कहा कि संसार के सभी बड़े मुस्लिम देशों में तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद भारत में तीन तलाक एक कलंक था। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण संसार के बड़े-बड़े देश भारत से दोस्ती करने के लिए लालायित हैं। आज भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चमकी है।

उन्होंने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्होंने आदिवासी और दलितों को सिर्फ लूटने का काम किया है। उन्होंने जनता से प्रकाश राम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज मोदी जी के शासनकाल में देश के आदिवासी विकास की बुलंदी छू रहे हैं। मोदी सरकार ने आदिवासियों के लिए काफी काम किए हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। मौके पर उत्तर प्रदेश के जनशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और विधायक प्रकाश राम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल लेना शाहदेव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझामुमो ने की निर्वाचन आयोग से मांग, सत्येंद्र नाथ तिवारी की उम्मीदवारी रद्द हो
Next Article सीबीआई का आइज़ोल, इम्फाल और गुरुग्राम समेत 9 स्थानों पर तलाशी अभियान

Related Posts

Headlines

लापता हिमांशु के वापसी की कहानी… डर नहीं, भरोसे से काम कर गए सदर थानेदार

April 10, 2026
Headlines

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026
जामताड़ा

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लापता हिमांशु के वापसी की कहानी… डर नहीं, भरोसे से काम कर गए सदर थानेदार

April 10, 2026

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026

राशिफल @ 10 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.