Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोयल नदी की लहरों में फंसा मछुआरा, एनडीआरएफ की टीम ने बचाया
झारखंड

कोयल नदी की लहरों में फंसा मछुआरा, एनडीआरएफ की टीम ने बचाया

October 5, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

सिमडेगा। कोयल नदी से सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने  रेस्क्यू कर कोयल नदी के बीच में फंसे एक युवक को बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। जानकारी के मुताबिक रामजोल निवासी विल्सन मड़की मछली मारने के लिए रविवार की दोपहर नदी के बीच अन्य दिनों की तरह ही गया था। मछली मारने के दौरान ही अत्याधिक मूसलाधार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जल स्तर बढ़ने एवं नदी का पाठ चौड़ा होने के कारण विल्सन मड़की  नदी के बाहर नहीं निकल सका। रात भर जिंदगी और मौत से चट्टान पर बैठकर जूझता रहा। इस दौरान मूसलाधार बारिश व ठनका भी हो रही थी। लेकिन किसी प्रकार भगवान भरोसे विल्सन मड़की चट्टान पर बैठा रहा। सोमवार की सुबह होने पर जानवर चराने गए कुछ लोगों ने विल्सन को चट्टान पर बैठे हुए देख।  इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दी। बानो थाना प्रभारी भी ग्रामीणों के साथ रस्सी वगैरह लेकर नदी के तट पर पहुंचे। लेकिन तेज धार व चौड़ा पाट के कारण वे लोग कुछ नहीं कर पाए। घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज ने एनडीआरएफ एडीजी से तत्काल बात की तथा एनडीआरएफ की टीम को भेजने का आग्रह किया। एसपी के आग्रह पर तत्काल एनडीआरएफ की टीम रांची से रवाना होकर बानो पहुंची। एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे नदी इलाके का मुआयना किया तथा ग्रामीणों से जानकारी ली कि  पानी के नीचे पत्थर है या नहीं। ग्रामीणों से पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम वोट लेकर नदी के अंदर गई तथा सकुशल विल्सन मड़की को नदी से बाहर निकाल लिया।
एनडीआरएफ के पुलिस निरीक्षक व बानो थाना प्रभारी सम्मानित
कोयल नदी से रेस्क्यू कर विल्सन मड़की को  सकुशल बाहर लाने में सराहनीय योगदान करने वाले बाना थाना प्रभारी प्रभात कुमार तथा एनडीआरएफ के पुलिस निरीक्षक पीटर पौल डुंगडुंग को समाहरणालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विल्सन मड़की को फल से भरी टोकरी एसपी ने दिया। एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो लाग  तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleससुर का दिल आ गया होने वाले दामाद पर
Next Article बोलेरो पलटने से छपरा के दो युवकों की गिरिडीह में मौत

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.