Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खूँटी में हुआ निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का भव्य स्वागत
झारखंड

खूँटी में हुआ निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का भव्य स्वागत

August 24, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूँटी (स्वदेश टुडे)। ओलंपियन निक्की प्रधान अपने टोकियो ओलम्पिक के बाद पहली बार अपने गृह जिला में पहुँची । उसके साथ सहयोगी खिलाड़ी सलीमा टेटे भी साथ रही । उन दोनों जाबांज हॉकी खिलाड़ियों के खूँटी में आने पर भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान आज ऑलम्पियन निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का जोरदार स्वागत करते हुए जुलूस के तौर पर नगर के मुख्य पथ पर नारेबाजी करते हुए नगर भ्रमण कराया गया।


इस दौरान खेल संघ , एकल अभियान, सरना समाज, हॉकी खूँटी, आर्चरी एसोसिएशन खूँटी, क्रिकेट एसोसिएशन, थ्रो बॉल एसोशिएशन, विद्यार्थी परिषद्, आदि संगठनों ने खूँटी के विभिन्न स्थानों में स्वागत किये। भारत माता की जय वंदेमातरम और निक्की प्रधान जिंदाबाद, सलीमा टेटे जिंदाबाद, के नारे से खूँटी गूंज उठा। खूँटी की धरती पर पांव रखते ही लोगों ने उन दोनों को फूल माला पुष्पगुच्छ और शॉल से सराबोर कर दिया‌।

इसी क्रम में एकल अभियान कार्यालय के सामने में दोनों होनहार खिलाड़ियों को आरती उतारी गयी। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार की अगुवाई में शॉल और पुष्पगुच्छ प्रदान किया गया। स्वागत के क्रम में सरना समाज अध्यक्ष भीम सिंह मुंडा, रौशन लाल शर्मा, वीणा शर्मा, जगरनाथ मुण्डा, एकल अभियान के कार्यकर्ता, सांसद प्रतिनिधियों आदि अनेक लोगों ने भव्य स्वागत किया। और मिठाइयाँ बाँटी।
इसी क्रम में मिश्रा टोली पैट्रोल पम्प के पास से हॉकी खूँटी के सचिव दशरथ महतो की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को खुले वाहन में नगर भ्रमण कराया गया। लोग स्वागत करते हुए उल्लसित दिखे। और नगाड़ों की गूंज पर नाचते हुए मुख्य मार्ग से नगरवासियों ने जुलूस की शक्ल में भव्य स्वागत किया गया। इनके स्वागत के क्रम में बालिका उच्च विद्यालय की बालिकाओं द्वारा कतारबद्ध होकर स्वागत किया गया। साथ ही भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भगतसिंह चौक में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किए। इसी क्रम में उर्सलाइन कॉन्वेंट, एसएस हाई स्कूल आदि के विद्यार्थियों ने भी स्वागत किया। और गाजे बाजे के साथ बिरसा महाविद्यालय तक पहुँचे। पूरा मुख्य पथ स्वागतकर्ताओं और जुलूस नाचते-गाते, झूमते थक नहीं रहे थे।
इस दौरान बिरसा महाविद्यालय में बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा में प्राचार्य जेरमन कीड़ो की अगुवाई में माल्यार्पण किया गया। साथ ही महाविद्यालय परिवार पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किये। जहाँ दोनों ऑलम्पियन ने हॉकी स्टीक पर ऑटोग्राफ दिए। इस प्रकार पूरे नगर में निक्की प्रधान का स्वागत में पूरा नगर उमड़ पड़ा। और निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का स्वागत पर खूँटी में फूल कम पड़ गया।

साथ ही, उपायुक्त शशि रंजन की अगुवाई में हेल्थ क्लब में स्वागत किया गया। जहाँ निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने अपने विचार साझा किए। इसके पहले निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने केक काटे और हॉकी स्टीक में ऑटोग्राफ दी। उपायुक्त और एसपी के द्वारा दोनों ऑलम्पियन और निक्की के कोच दशरथ महतो को भी स्वागत किया गया।
इस स्वागत कार्यक्रम में एसपी आशुतोष शेखर, एलआरडीसी खूँटी, थ्रो बॉल एसोशिएशन के अध्यक्ष सुशील संगा, प्रियंक भगत, तजना लाईन होटल के मालिक राजकुमार जायसवाल, बबलू भगत, राजेश महतो, ओमप्रकाश कश्यप, संजीव चौरसिया, प्रो एसएन यादव, राजकुमार जायसवाल, विजय प्रधान, जिला मोमिन काॅफेन्स के अध्यक्ष सयुम अंसारी सहित सैकड़ों नागरिकों ने स्वागत किए‌।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिक्षकों ने ट्वीटर पर डाली मेहंदी रची हाथों की फोटो, लिखा अब तो जारी कर दें नियुक्ति पत्र
Next Article सीआरपीएफ 94 बटालियन में जवानों को एकल अभियान की बहनों ने बांधी राखी

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.