WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। ओबीसी को आरक्षण में न्याय दिलाने और जातीय जनगणना के समर्थन में बड़कागांव में दूसरा महासम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित सभी समुदायों के लोग शामिल हुए।
इस मौके पर विधायक अम्बा पप्रसाद ने कहा कि झारखंड बने 20 साल हो गए। पर राज्य में 54% जनसंख्या वाले ओबीसी को मात्र 14% आरक्षण मिल रहा है। इस कारण यह समाज आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक क्षेत्रों में लगातार और पिछड़ते चले गए। अब समय आ गया है कि ओबीसी को न्याय और अधिकार मिले।

