Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 05:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मनी लॉन्ड्रिंग के दो आरोपित सात दिनों के रिमांड पर, पूछताछ जारी
झारखंड

मनी लॉन्ड्रिंग के दो आरोपित सात दिनों के रिमांड पर, पूछताछ जारी

September 24, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के दो आरोपितों राकेश पोद्दार और मुकेश पोद्दार को को पूछताछ के लिए सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। ईडी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दोनों से गोरखनाथ सहित अन्य संबंधित मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 10 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित राकेश पोद्दार को पिछले दिनों बनारस से और मुकेश पोद्दार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया था ।हालांकि गोरखनाथ नामक आरोपित अब तक ईडी की पकड़ में नहीं आया । गोरखनाथ भगत ने एमएमएस एंड हेल्थ केयर नामक ट्रस्ट बनाकर लोगों को इसका सदस्य बनाया। फिर शुल्क के रूप में तीन- तीन हजार की वसूली की। सदस्यों को दवा का कूपन दिया और पैसा दोगुना करने का वादा किया। इस ट्रस्ट में मुकेश ने ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में कामकाज किया ।साथ ही ट्रस्टी की हैसियत से ट्रस्ट की परिसंपत्तियों की देखभाल की। राकेश ने ट्रस्ट में उपाध्यक्ष के रूप में काम किया और ट्रस्ट के सभी कार्यों पर नियंत्रण बनाए रखा। सदस्यों को पैसा वापस देने का समय आते ही सभी हरमू स्थित ट्रस्ट का कार्यालय बंद कर भाग गए। पीड़ित सदस्यों ने ठगी को लेकर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी । इसके बाद ईडी ने इस मामले की जांच की और 10 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप मे आरोप पत्र दायर किया। न्यायालय की ओर से जारी संबंध के आलोक में कोई आरोपी को अदालत में हाजिर नहीं हुआ इसके बाद न्यायालय ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। उसके बाद ईडी ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया। साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में पूछताछ के लिए न्यायालय के आदेश से 23 सितंबर से 7 दिनों के लिए रिमांड पर लिया और पूछताछ शुरू की है । दोनों की गिरफ्तारी शनिवार को हुई थी और रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था |

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिलाओं से छेड़खानी करते पकड़े गए तो पूरे शहर में लगेगा पोस्टर, योगी सरकार का बड़ा फैसला
Next Article हाईकोर्ट ने छठी जेपीएससी के 326 चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिवादी बनाने का दिया निर्देश

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.