Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 10:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी कांवरियों की भीड़
झारखंड

सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी कांवरियों की भीड़

August 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

बाबा बैद्यनाथधाम में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध

रांची। पवित्र सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर राजधानी रांची समेत राज्यभर के शिवालयों में सुबह से ही बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुबह करीब चार बजे मंदिर का पट खुलने के साथ ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीसरी सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु देर रात से ही कतारबद्ध नजर आये है। वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज अपने गृहनगर जमशेदपुर में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज बाबा धाम देवघर में कावरिया भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवारी के साथ साथ आज नागपंचमी भी है, इसलिए बाबा धाम में काफी भीड़ उमड़ पड़ी है। सरकारी पूजा के बाद बाबा मंदिर का पट आम भक्तो के लिए खोल दिया गया और अरघा के माध्यम से जलार्पण शुरू हुआ। कांवरियों के सुलभ जलार्पण के लिए प्रशसन ने कारगर व्यवस्था की है, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, भक्तो की कतार जलार्पण के लिए मध्यरात्रि में ही बारह किमी दूर कुमैथा पहुंच गयी थी। बाबाधाम मंदिर में नागपंचमी और सोमवारी के संयोग के कारण बाबा का प्रातःकालीन शृंगार के समय विशेष पूजा हुई। इसके पूर्व पैनाडा समाज के लोगों ने शिवलिंग को स्नान कराया ,उसके बाद विशेष पूजा शुरू हुई।  बाबाधाम मंदिर में आज उमड़ रही भक्तो की भीड़ को सुलभ जलार्पण के लिए प्रशसन ने कारगर व्यवस्था की है  ।

राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में भी हजारां श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए रात में ही स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचे थे।

दुमका जिले के बाबा वासुकिनाथधाम मंदिर में भी भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं खूंटी स्थित अमरेश्वरधाम मंदिर, कोडरमा के ध्वजाधारी पहाड़ी मंदिर, सिमडेगा जिले में जागृत शिवालय सरना मंदिर समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म से जुड़े फैक्ट्स, जो विदेश में भी 75 सप्ताह तक चली थी
Next Article रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया

Related Posts

झारखंड

छात्रा से दरिंदगी पर भड़का पाकुड़ : हाथों में कैंडल, आंखों में गुस्सा… सड़क पर उतरे छात्र

October 13, 2026
झारखंड

जितपुर प्रोजेक्ट : सुंदरपहाड़ी में कागजी उलझनें खत्म, मुआवजे की राह साफ

October 13, 2026
Headlines

रांची नगर निगम ने दी 10 दिनों की मोहलत, किसे और क्यों… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026

बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.