WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी। प्रखण्ड के के बरगड्डा पंचायत के बहिमर में स्वयंसेवी संस्था युवा शक्ति परिषद के कार्यालय में दिव्यांगों के बीच एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दिव्यांगो के प्रमाण-पत्र बनने में उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही, दिव्यांगों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर आसपास के दर्जनों दिव्यांगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव शंकर दयाल सिंह, पूनम राणा, अनुज पांडेय, विकास माली, जगदेव राणा, अशोक माली, महेंद्र ठाकुर, पार्वती देवी, रुक्मिणी देवी, नगीना राय, किशोरी राम, सुहानी खातुन, दुलारी देवी की भूमिका सराहनीय रही।



