Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 03:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आपदा में आधुनिक तकनीक अपनाने का मिला अवसर : कुलसचिव
झारखंड

आपदा में आधुनिक तकनीक अपनाने का मिला अवसर : कुलसचिव

July 20, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

संवाददाता

हजारीबाग। कोरोना काल में जहां एक ओर कोविड-19 के पहले और दूसरे लहर की कहर ने कमोबेश पूरे विश्व को अपने चपेट में लेकर लाखों की जीवन लीला समाप्त कर दी, अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। वहीं इसका सकारात्मक पहलू यह रहा कि तकनीकी रूप से हमें इस महामारी ने काफी मजबूत कर दिया। उक्त बातें कोरोना काल का शिक्षा पर प्रभाव के मद्देनजर आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कही। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव का असर का नतीजा यह रहा कि शिक्षा और व्यवसायिक शिक्षा को तकनीकी रूप से काफी बढ़ावा मिला और करीबन 10 साल हम सभी को तकनीक के क्षेत्र में आगे पहुंचा दिया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत को ऑनलाइन टीचिंग व व्यवसायिक जगत को वर्क फ्रॉम होम जैसा एक नया टूल तोहफा में मिल गया है। समय के साथ चलने के बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब समाज को भी इसे स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में चाहे स्कूल की बात की जाए या महाविद्यालय या फिर विश्वविद्यालय की, कोई भी शिक्षण संस्थान आकस्मिक आपदा के लिए पूर्णरूपेण तैयार नहीं थे। संसाधनों का भी अभाव था बावजूद इसके शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई और अब स्थिति यह है कि विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय की पूरी शिक्षा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर केंद्रित नजर आती है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी ऐसे प्लेटफार्म विकसित हुए हैं जो विद्यार्थियों के सभी विषयों को बहुत ही सुक्ष्मता से विकसित कर बहुत ही कम समय में वीडियो के रूप में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी बहुत ही कम समय में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। आईसेक्ट विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2016 में विश्वविद्यालय के शुरुआत के समय से ही आधुनिक तकनीकों के सहारे शिक्षण पद्धति पर बल दिया गया, जिसका लाभ यह हुआ कि कोरोना काल के दौरान भी सुचारू रूप से विश्वविद्यालय की कक्षाएं संचालित होती रही।

इतना ही नहीं बल्कि महज 5 वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड भी प्राप्त किए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब सामान्य कोर्सों के साथ-साथ विश्वविद्यालय में व्यवसायिक कोर्स जैसे एग्रीकल्चर, बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, एमएफए, एमपीए, बीएफए, बीपीए सहित कई व्यवसायिक कोर्स चलाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी और कहा कि फिलहाल विश्वविद्यालय में नामांकन जारी है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleड्यूटी नहीं मिलने से परेशान होमगार्ड के जवान ने लगाई फांसी
Next Article पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर झामुमो ने की कर्रा प्रखण्ड में बैठक

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.