Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 04:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ओरमांझी युवती हत्याकांड खुलासा: पति ही निकला हत्यारा
झारखंड

ओरमांझी युवती हत्याकांड खुलासा: पति ही निकला हत्यारा

January 12, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची पुलिस ने ओरमांझी हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने चंदवे ग्राम में आरोपी शेख बिलाल के घर के पास स्थित खेत से शव बरामद कर लिया है। शव को रिम्स भेज दिया गया है। जिस युवती की हत्या की गयी है, वह चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव की रहनेवाली सूफिया परवीन थी। उसकी हत्या उसके पति शेख बिलाल ने ही की थी।

गौरतलब है कि तीन जनवरी को पुलिस ने साईनाथ यूनिवर्सिटी के पीछे जंगली झाड़ियों के बीच युवती की सिरकटी लाश बरामद की थी। उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। दो दिन पहले चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव के एक दंपती ने सिरकटी लाश की पहचान अपनी बेटी के रूप में की थी। पुलिस को दंपति ने बताया था कि उनकी बेटी सुफिया का बचपन में खाना बनाने के दौरान पैर जल गया था। रिम्स में जो शव उन्हें दिखाया गया है, उसके भी एक पैर में जले का निशान हैं। ऐसे में पुलिस ने जांच बढ़ायी तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

बताया जाता है कि सूफिया परवीन लगभग 10 माह पहले सूफिया शेख बिलाल के संपर्क में आयी। दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। बाद में वह बिलाल को छोड़कर एक दूसरे युवक के साथ रहने लगी। पुलिस ने सोमवार को शेख बिलाल की तस्वीर भी जारी की है। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि बिलाल का सुराग देनेवालों को उचित पुरस्कार दिया जायेगा। बिलाल पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। बता दें कि गत 3 जनवरी को पुलिस ने ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित जिराबार पलाश पतरा जंगल से एक युवती का सर कटा शव बरामद किया था। उसकी हत्या निर्ममता पूर्वक की गयी थी और उसके निजी अंगों पर धारदार हथियार से जख्म के निशान पाये गये थे। मामले में नौ अन्य संदिग्ध लोग भी पुलिस हिरासत में हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग: ओरमांझी मामला, लड़की का सिर बिलाल के खेत से बरामद
Next Article मेडिकल छात्रा की हत्या की जांच करेगी ज्वाइंट एसआईटी

Related Posts

Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026
Headlines

रांची में न्याय का महाकुंभ, लोक अदालत ने बदली हजारों की किस्मत

May 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.