WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड के सभी 65000 पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई से रांची वापस लौट आए है। वह पुरी तरह से स्वास्थ नजर आए है। शिक्षा मंत्री की सारी रिपोर्ट नॉर्मल आई है।
वहीं मीडिया से बात कर उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। बता दें शिक्षा मंत्री ने लौटते हीं काम शुरू कर दिया है। वहीं उन्होंने कहा है कि वह अपने वादे के पक्के है और 8 नवंबर को अधिकारियों के साथ बैठक कर वो पारा शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी देने वालें हैं।
शिक्षा मंत्री के इस बयान से झारखंड के 65000 पारा शिक्षकों में राहत की उम्मीद हैं।

