Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 02:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर और गुमटी का ताला तोड़ टपा देता था सिलेंडर, पुलिस ने दो को दबोचा
झारखंड

घर और गुमटी का ताला तोड़ टपा देता था सिलेंडर, पुलिस ने दो को दबोचा

July 20, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सिलेंडर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के नगर थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के दो गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। पूछताछ और जांच के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में नगर थाना कांड दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सरफराज अंसारी और अल्ला हुसैन अंसारी शामिल हैं।

घर और गुमटी का ताला तोड़कर चुराए सिलेंडर

जांच में पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी सरफराज अंसारी गैस सिलेंडरों की चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसने नया टोला हरिणडंगा निवासी मुरारी ठाकुर के घर से गैस सिलेंडर चोरी किया था। इसके अलावा रविंद्र चौक के पास रंजीत कुमार साहा की गुमटी का ताला तोड़कर भी गैस सिलेंडर चोरी किया गया था। पुलिस ने दोनों घटनाओं को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों तक पहुंची।

आरोपी की निशानदेही पर दो सिलेंडर बरामद

पुलिस ने मुख्य आरोपी सरफराज अंसारी से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर हरिणडंगा स्थित अल्ला हुसैन की दुकान से चोरी के दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के सिलेंडरों को बेचने के लिए आरोपियों ने और किन लोगों से संपर्क किया था।

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी का ‘क्राइम पार्टनरशिप’, पहले रेकी फिर Master Key से डिक्की साफ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपति-पत्नी का ‘क्राइम पार्टनरशिप’, पहले रेकी फिर Master Key से डिक्की साफ
Next Article खाद कालाबाजारी पर 265 दुकानों के लाइसेंस रद्द, कृषि मंत्री बोले- गड़बड़ी की तो सीधे FIR

Related Posts

Headlines

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026
Headlines

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026
Headlines

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026

गुईया पोखर में चिड़िया निकालने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटे 5 गोताखोर

October 23, 2026

रफ्तार बनी काल, दो जवान लड़कों की छीन ली सांसें

October 23, 2026

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.