अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)। मंगलवार को पेलावल ओपी में दीपावली व छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर प्रभात कुमार ने किया। मौके पर दीपावली व छठ महापर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।
दीपावली की रात झारखंड सरकार के निर्देश अनुसार शाम 11 बजे के बाद पटाखा नही छोड़ने का भी अपील की गई। मौके पर मौजूद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों को मिलजुलकर व कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की।
इस मौके पर जेएसआई निरंजन सिंह, एएसआई अलाउद्दीन खान, जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों में जिप प्रतिनिधि मिस्बाहुल इस्लाम, सर्वधर्म मानवता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष निसार खान, पूर्व जिप प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, पूर्व मुखिया अशोक राणा, मुखिया नूरजहां, मुखिया पन्नू महतो, पूर्व मुखिया नारायण साव, मोहन महतो, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बीरू, अनवारूल हक, ईश्वर मेहता, रामू राम, सरजू राम, परमेश्वर मेहता, भोला यादव, दारोगा अंसारी, अजय साव, गुलाब साव,सहित दर्जनो शामिल थे।

