Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में गुलाबी ठंड की दस्तक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
झारखंड

झारखंड में गुलाबी ठंड की दस्तक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

October 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। दुर्गा पूजा खत्म होते ही गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। शाम ढलने के बाद ठंडी हवाएं सिहरन का अहसास करा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार एक हफ्ते के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

हर साल दीपावली से पहले ठंड का अहसास होने लगता है। इस साल 4 नवंबर को दीपावली है। शरीर को छूकर गुजरने वाली हवा सुबह शाम ठंड का एहसास कराने लगी है। हालांकि रांची में आसमान पूरी तरह साफ है। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह और शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे सुबह-शाम की ठंड बढ़ेगी। अगले तीन दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। इसके साथ ही रात में ओस और सुबह हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है।

झारखंड में आमतौर पर नवंबर से फरवरी तक ठंड रहती है। इनमें दिसंबर और जनवरी में ठंड का असर अधिक रहता है। पर्यावरणविद् डॉ. नितिश प्रियदर्शी ने बताया कि शहर में गुलाबी ठंड का असर दिख रहा है। इसमें दिन में तो गर्मी महसूस होती है, पर शाम होते ही ठंड का असर दिखने लगता है।

वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गढ़वा में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच अपेक्षित बारिश 61.4 मिमी है, जबकि इस अवधि में 109.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 242 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गई। वहीं देवघर में 211 प्रतिशत, गिरिडीह में 131 प्रतिशत, कोडरमा में 124 प्रतिशत, रामगढ़ में 133 प्रतिशत, बोकारो में 112 प्रतिशत और धनबाद में 105 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। जबकि एक से दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका के खुशीयारी में 130.2मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। जबकि साहेबगंज में 118 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।

रिम्स के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ हेमंत नारायण राय ने बताया कि ठंड की शुरुआत होते ही लंग्स की बीमारियां प्रकट हो जाती हैं, वहीं हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में हार्ट के मरीज धूप निकलने के बाद ही घूमने के लिए जाएं। ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी दवाओं की डोज डॉक्टर से मिलकर एडजस्ट करा लें। ठंड में अस्थमा और सीओपीडी का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरावण के बाद अब ‘रामायण’ के ‘निषाद राज’ का देहांत
Next Article 17 साल पहले ली थी 500 रुपये की रिश्वत, आज लगा सीबीआई के हाथ; जानें पूरी कहानी

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.