WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूंटी। खूँटी जिले के कोविड-19 के शहीदों की स्मृति में आज सदर अस्पताल खूंटी के परिसर में पौधारोपण किया गया। कोविड शहीद सुशमा लकड़ा एवं बुद्धा प्रजापति की स्मृति में पार्क के अंदर 4 पौधे लगाए गए। इस दौरान पार्क का नामकरण भी किया गया। जिसका सर्वसम्मति से शहीद स्मृति पार्क का रखने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी आम जनता की सेवा से कभी भी पीछे नहीं हटेगी। चाहे शहादत को ही क्यों ना गले लगाना पड़े।इ
स अवसर पर उपाधीक्षक डॉक्टर एएन डे, डॉ अजीत खलखो, डीपीएम श्रीमती कानन बाला तिर्की, प्रधान लिपिक सुनीता दास डॉ उदयन शर्मा, डॉ रीता कश्यप, संतोष, नीरू एवं लेबर रूम स्टाफ उपस्थित थे अस्पताल प्रबंधक श्रीमती अंतरा झा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

