Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 08:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर हुआ पौधारोपण
झारखंड

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर हुआ पौधारोपण

April 22, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

शिखा झा, स्वदेश टुडे

झारखंड – 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के सहपाठियों के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के बच्चो द्वारा नीम, बरगद, आम, आंवला का पौधा लगाकर किया गया। इसके उपरान्त विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर तथा छात्र/छात्रओं द्वारा विश्वविद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण किया गया।अंत में विश्वविद्यालय के जन संचार विभाग के ऑर्डिनेटर डा. राजेश कुमार द्वारा छात्र/छात्राओं को वृक्षो के महत्व के बारे में अवगत कराया गया तथा उनसे पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण करने तथा वृक्षो की देखभाल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान डा. सुदर्शन यादव, डा. अमृत कुमार और मिसेज रश्मि वर्मा आदि उपस्थित रहे। उन लोगों ने बताया कि 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस का आधिकारिक उत्सव है,जो न केवल प्राकृतिक दुनिया के प्रति हमारे प्रेम का जश्न मनाने का दिन है, बल्कि इसकी देखभाल करने और इसकी रक्षा करने के हमारे कर्तव्य को स्वीकार करने के लिए भी है। इस दिन हमें इस बात पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए कि हम अपने ग्रह को अधिक टिकाऊ और रहने योग्य स्थान बनाने के लिए क्या कर रहे हैं। अब धरती को बचाने और उसकी रक्षा करने के लिए अजेय साहस का समय है। कुल मिलाकर, हमें अपने ग्रह में निवेश करना चाहिए। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। वायु को प्रदूषित करने से बचाना और स्वयंसेवा करना चाहिए और स्वयं को शिक्षित भी करना चाहिए क्योंकि एक हरा-भरा भविष्य ही एक समृद्ध भविष्य है। #SaveEarth #Savefuture Generations #InvestinOurPlanet #हैप्पी अर्थ डे 2022

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने बेगूसराय के ”युवा संवाद” में भरी हुंकार
Next Article इस प्रसिद्ध मंदिर की लाउडस्पीकर की आवाज कर दी गई धीमी

Related Posts

Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Headlines

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026
Headlines

रेनकोट और हेलमेट पहन ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट, 10 रोज में दबोचे गये सभी संदेही

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026

मिलावटखोरों पर बिहार में बड़ी चोट, कई ठिकानों पर छापेमारी

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.