Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कर्रा प्रखण्ड के कर्रा पंचायत में पौधारोपण का शुभारंभ
झारखंड

कर्रा प्रखण्ड के कर्रा पंचायत में पौधारोपण का शुभारंभ

August 29, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूँटी। जिले के कर्रा प्रखण्ड अंतर्गत कर्रा पंचायत में उपायुक्त शशि रंजन की उपस्थिति में पौधरोपण का शुभारंभ किया गया। उक्त पंचायत में नाबार्ड और बाएफ के संयुक्त तत्वावधान में 250 एकड़ भूमि पर पौधरोपण किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि उपायुक्त का स्वागत किया गया। साथ ही दीप प्रज्जवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके साथ ही इस दौरान नाबार्ड,बायफ वाड़ी विकास परियोजना, ग्रामीणों एवं सम्मन्वित आदिवासी विकास परियोजना, कर्रा के लाभुको को पौधा (आम, अमरुद,बेर एवं वानिकी) रोपण का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नाबार्ड वाड़ी विकास कार्यक्रम के तहत मिलने वाले सभी लाभों से अवगत कराया गया। बायफ अधिकारी द्वारा बताया गया की लाभुको को गढ्ढा खुदाई , गढ्ढा भराई, खेत की जुताई मेड बंदी इत्यादि के लिए निर्धारित अनुदान किसानो को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आम- 50, अमरुद-15 तथा मेड पर लगाने हेतु वानिकी पौधा-100 निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करने के क्रम में कहा कि वर्तमान में हमें धरातल पर स्वरोजगार व स्वालम्बन की दिशा में अग्रसर होने की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों आम बागवानी के साथ-साथ उसकी उचित प्रोसेसिंग के लिए किए जाने वाले कार्यों की दिशा में भी जागरूक किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा इस संदर्भ में लोगों को जानकारी देते हुए कहा गया कि इन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दे सकेंगे और आत्मनिर्भर जीवन की ओर कदम बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व ग्रामीणों के बीच बेहतर सम्पर्क स्थापित करने के निरन्तर प्रयास जारी हैं। जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा पंचायतवार नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने हेतु कार्य किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि नाबार्ड व बाएफ के इन संयुक्त प्रयासों का लाभ सीधा ग्रामीणों को मिलेगा। इन लाभों को बहुउद्देश्यीय समझते हुए किसानों को तकनीकी तौर पर भी जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अपने खेतों में वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर उन्नत खेती करें। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने की आवश्यकता है। उन्हें आगे आते हुए अपने परिवार व गांव को जागरूक कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हमारे इन प्रयासों से गांव-गांव तक आत्मनिर्भर जीवन का सन्देश देने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही, कार्यक्रम से जुड़कर ग्रामीणों को लाभन्वित करने का ये प्रयास सभी के जागरूक दृष्टिकोण के साथ ही सार्थक सिद्ध होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेजर ध्यानचंद को याद करते हुए किए गए कई कार्यक्रम
Next Article जिला स्तरीय वॉलीबॉल टीम का चयन

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.