WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गोड्डा। जिले में हुई दोहरे गोली हत्याकांड में जिला पुलिस सीमावर्ती बिहार राज्य के बांका जिले में छापेमारी करने गई टीम पर शंभूगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने फायरिंग कर दी । इसमें एसडीपीओ एके सिंह के बाल-बाल बचने की सूचना मिली है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है तथा एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एसडीपीओ को आंशिक चोट लगी है। इधर, घटना को लेकर सैलून संचालक निरंजन ठाकुर के परिजन कझिया नदी पुल के पास सड़क पर जाम कर दिए हैं। गौरतलब है कि गत दिनों एक सैलून में घुसकर अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें एक व्यक्ति विनय पासवान की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।

