Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 09:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में गरीब भूखे मरने को मजबूर : बाबूलाल
Headlines

झारखंड में गरीब भूखे मरने को मजबूर : बाबूलाल

September 29, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबूलाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro : संकल्प यात्रा के छठे चरण के दौरान गुरुवार को चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास कार्य के लिए केंद्र और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पैसे लेकर अयोग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है जबकि गरीब व्यक्ति भूखे मरने को मजबूर हैं। गढ़वा में मुसहर दलित का मामला भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच करते हुए एमओ बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गांव-गरीब किसानों के प्रति समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब घर से आते हैं। इसलिए वे गरीबों की चिंता करते हैं। प्रधानमंत्री बनते ही शौचालय बनवाया। एक-एक गरीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में सीधे खाते में पैसे दिए। मरांडी ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफा दिया है। इस बिल से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन पर गैस सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने रोजगार नहीं तो भत्ता का वादा किया था लेकिन 2023 बीतने वाला है अब तक नियुक्ति वर्ष नहीं आया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो गया है। पुलिस वसूली में व्यस्त है। पिछले पांच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है, जिनमें 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की मांगी थी लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : ऐसी व्यवस्था बना रहे, जो मजबूत करेगी राज्य की नींव : सीएम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleGold Medal नहीं जीत पाने से थोड़ा दुखी हूं : रोशिबिना
Next Article ATS के हत्थे चढ़े 3 इंटर स्टेट अफीम तस्कर

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.