Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 को देवघर में करेंगे बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना
झारखंड

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 को देवघर में करेंगे बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना

September 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था का लिया जायजा
देवघर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देवघर बाबा नगरी में 29 सितंबर को पूजा अर्चना करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय ने गुरूवार को विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड के लिए जगह निर्धारण को लेकर देवघर एयरपोर्ट एवं कोठीय बस अड्डा का स्थल का निरीक्षण किया। देवघर एयरपोर्ट निरीक्षण के पश्चात उन्होंने एयरपोर्ट से मुख्य सड़क तक संपर्क पथ के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी एवं राष्ट्रीय उच्चमार्ग के कार्यपालक अभियंता को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जरूरत के हिसाब से इन जगहों पर स्टोन डस्ट उपलब्ध कराए, ताकि संपर्क पथ के कार्य को अविलंब पूरा किया जा सके। हेलिपैड के लिए देवघर एयरपोर्ट एवं विकल्प के रूप में कोठीय बस अड्डा का निरीक्षण किया गया।
मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर निर्धारित हेलीपैड, रूट लाइन एवं मंदिर में पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थलों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रपति के सुरक्षा कारकेड में चार एसपी रैंक के अधिकारी रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 27 और 28 सितंबर को भौतिक रिहर्सल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिनों तक झारखंड में रहेंगे। वे 28 सितंबर को रांची आएंगे। उनका राजभवन में ठहरने का कार्यक्रम है। वे अगले दिन 29 सितंबर को गुमला के बिशुनपुर में विकास भारती के कार्यों का अवलोकन करेंगे। वहां से लौटने के बाद राष्ट्रपति इसी दिन देवघर जाएंगे, जहां वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। वे अगले दिन 30 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरघुवर सरकार की उपलब्धियों को बताने निकला कमल दूत जत्था
Next Article गिरिडीह : 80 पेटी नकली शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.