WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से रविवार को एक कैदी फरार हो गया। होटवार जेल से कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय( 36) को इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। कृष्ण मोहन को पेट में शिकायत और नाक से खून आने के साथ ही अन्य समस्या भी थी। उसका इलाज रिम्स की मेडिसिन आईसीयू चल रहा था। डॉ सीबी शर्मा कैदी का इलाज कर रहे थे। जानकारी के अनुसार घटना अहले सुबह की है। कैदी की सुरक्षा में तैनात जवान जब शौचालय गया था, तो इसी का फायदा उठाकर कैदी कृष्ण मोहन फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय बरियातू थाने की पुलिस वहां पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि इसके खिलाफ सुखदेव नगर थाने में हत्या और अपहरण का मामला दर्ज है। पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

