Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 10:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य के युवाओं को नौकरी दिलाना सरकार की प्राथमिकता : सीएम हेमंत
Headlines

राज्य के युवाओं को नौकरी दिलाना सरकार की प्राथमिकता : सीएम हेमंत

October 31, 2023No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : युवा सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के युवाओं को नौकरी दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट नौकरी, हर स्तर पर बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार के विभिन्न आयामों से जोड़ रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मौका था प्रमंडलीय रोजगार मेला में युवाओं को ऑफर लेटर बांटने का। पलामू में आयोजित इस मेले में कुल 5132 युवक-युवतियों को ऑफर लेटर दिया गया। सीएम हेमंत ने कहा कि नौजवानों को सही दिशा दिखाने, भविष्य संवारने और उनके बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

पिछले ढाई महीने में 27 हज़ार युवाओं को मिल चुका है ऑफर लेटर

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा पिछले ढाई महीने के दौरान प्रमंडलीय रोजगार मेला के जरिए 27 हज़ार  युवाओं को ऑफर लेटर दिया जा चुका है। 18 अगस्त को चाईबासा में आयोजित प्रथम प्रमंडलीय रोजगार मेला में 10 हज़ार 20 नौजवानों को ऑफर लेटर दिया गया। वहीं, 11 सितंबर को हजारीबाग में आयोजित दूसरे प्रमंडलीय रोजगार मेला में 11850 अभ्यर्थियों तथा आज पलामू प्रमंडलीय रोजगार मेला में 5132 युवाओं को ऑफर लेटर देने का मौका मिला। खुशी की बात है कि इनमें लगभग 25 हज़ार स्थानीय नौजवान हैं।

चारों ओर से रोजगार के दरवाजे खुल चुके हैं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज राज्य में चारों ओर से रोजगार के दरवाजे खुल चुके हैं । इसी कड़ी में सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर व्यापक पैमाने पर नियुक्तियां हो रही हैं। 20 हज़ार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुका है। वहीं जेपीएससी जेएसएससी और अन्य माध्यमों से तकरीबन 40 हज़ार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से चल रही है ।

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों और कोर्सेज करने के लिए भी दे रहे हैं सरकारी मदद_

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम सिर्फ युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे हैं बल्कि उन्हें प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ  जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकारी मदद भी कर रहे हैं। इसके अलावा युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि यहां के युवाओं को अपने ही राज्य के अंदर रोजगार उपलब्ध करा सकें।

निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय के लिए अनिवार्य

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एक और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो निजी क्षेत्र में भी यहां के स्थानीय नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य में कार्यरत निजी संस्थानों और कंपनियों में 40 हज़ार रुपए प्रति माह तक की नौकरियों में यहां के आदिवासियों -मूल वासियों को 75 प्रतिशत रोजगार देना अनिवार्य होगा।  आज एक साथ  पांच हज़ार से ज्यादा युवाओं को ऑफर लेटर देने पर बहुत ही खुशी और सुखद अहसास हो रहा है।

हमारे किसानों का खेत-खलिहान और पशुधन ही उनका बैंक खाता है

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की गिनती राज्य के पिछड़े राज्यों में होती है। यहां के किसान- मजदूर गरीब हैं। उनके पास कोई कोई जमा धन नहीं होता है। वे रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं । उनका खेत- खलिहान और पशुधन ही उनका बैंक खाता है। हमारी सरकार किसानों- मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। ताकि, उनकी आय को बढ़ाने के साथ जीवन स्तर को भी बेहतर बना सकें। सीएम ने किसानों से कहा कि वे बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़ें और अपनी जमीन पर फलदार पौधे लगाकर अपनी आय को बढ़ाएं। इसमें सरकार आपको पूरा सहयोग कर रही है ।

कई चुनौतियों से निपटते हुए विकास को दे रहे रफ्तार

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जब कोरोना से निजात मिली तो सुखाड़ का सामना करना पड़ा। लेकिन, आप सभी के सहयोग से हम इन चुनौतियों से निपटते हुए विकास को रफ्तार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, बुजुर्ग महिला नौजवान और दिव्यांग सभी के लिए योजनाएं हैं। हमारा प्रयास है कि सभी वर्ग और तबका राज्य के विकास में भागीदार बने।

आपका अपने आशियाना का सपना करेंगे पूरा, ग्रामीण क्षेत्र से आवागमन होगा सुलभ

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत 8 लाख लोगों के अपने आशियाना का सपना को पूरा करेंगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों को शहर और जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क और सुलभ आवागमन के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना भी शुरु की जा रही है। इस योजना के तहत लगभग एक करोड़ लोग निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

अपनी परंपरा और विरासत को आगे ले जाने का कर रहे काम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम अपनी परंपरा और विरासत को भी आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। खनिज- संपदाओं के साथ-साथ यहां की कला संस्कृति, पर्यटन, खेलकूद आदि को प्रमोट करने के साथ- साथ इससे जुड़े लोगों को भी आगे बढ़ाने के लिए आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

खेल प्रतिभाओं को निखारने का निरंतर प्रयास जारी

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि खेलों के माध्यम से राज्य को अलग पहचान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में देश में पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने का मौका रांची को मिला है। इसी तरह आगे भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं झारखंड में होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के हर पंचायत और गांव में खेल मैदान विकसित किया जा रहे हैं। वहीं, सिदो- कान्हू क्लब  के जरिए खेल प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है। हमारी कोशिश है कि खेल में भी झारखंड देश में एक अपनी अलग छवि बना सके।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक रामचंद्र सिंह और बैद्यनाथ राम, जिला परिषद अध्यक्षा प्रतिमा कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, श्रम सचिव राजेश शर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल, आईजी राजकुमार लकड़ा, जेएसएलपीएस के मिशन डायरेक्टर सुनील कुमार,  पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के डीसी और एसपी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में ADG और IG समेत 16 पुलिसकर्मियों को मिला बड़ा सम्मान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में ADG और IG समेत 16 पुलिसकर्मियों को मिला बड़ा सम्मान
Next Article मुड़मा जतरा मेला में सीएम हेमंत बोले- झारखंड खिलाड़ियों का राज्य

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.