WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राजभवन के सामने धरने पर बैठी रसोइया संघ की महिलाओं पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गयी।इससे कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार पांच अगस्त से रसोइया संघ की महिलाएं धरने पर बैठी हुई है। महिलाएं बारिश, धूप की परवाह किये बगैर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बारिश में भी महिलाएं धरने पर बैठी हुई है। महिलाओं का कहना है कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती वो सभी राजभवन के सामने प्रदर्शन करती रहेगी।

