Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 05:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा
रांची

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

June 21, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूंटी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को स्थानीय बिरसा कॉलेज स्टेडियम में योग क्रिया में भाग लेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतितथि जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त नीतीश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद, वन प्रमंडल पदाधिकारी कुलदीप मीणा, एसडीपीओ अमित कुमार, सहायक वन संरक्षक अर्जुन बड़ाईक, वयोवृद्ध समाजसेवी और उद्योगपति रोशनलाल शर्मा सहित जिले के तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी से लेकर बुजुर्गों और आम लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसके कारण देश के चुनिंदा 75 शहरों में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें खूंटी भी शामिल है। देश ही नहीं, दुनिया के अलग – अलग देशों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थिम है मानवता के लिए योग। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए एक विषय निर्धारित किया है। मंत्री मुंडा ने कहा कि योग के माध्यम से हमें जो निरोग रहने का संदेश मिलता है, उसे हमें समझना है। जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, कर्रा, रनिया, अड़की, मुरहू सहित अन्य ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअग्निपथ पर पहली बार बोले पीएम मोदी, जानें ! क्या कहा
Next Article ब्रेकिंग: मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट घोषित, देखें टापरों की लिस्ट !

Related Posts

Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.