Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 03:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के कलाकार हर क्षेत्र में हासिल कर रहे नया मुकाम : मुख्यमंत्री
रांची

झारखंड के कलाकार हर क्षेत्र में हासिल कर रहे नया मुकाम : मुख्यमंत्री

July 19, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को फेमिना मिस इंडिया-2022 के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल करने के लिए तिर्की को बधाई दी और मोमेंटो एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप झारखंड की पहली आदिवासी बेटी हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत की बदौलत फेमिना मिस इंडिया-2022 के ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया है। पूरी प्रतियोगिता में आप का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। आपकी इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित है। आगे आप और बुलंदियों को हासिल करें। इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड के कलाकार हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से नया मुकाम हासिल कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वे अपनी प्रतिभा का लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है लेकिन कुछ समस्याओं की वजह से उन्हें बड़े प्लेटफार्म पर अपने को स्थापित करने में दिक्कतें आ रही हैं। सरकार के संज्ञान में ये बातें हैं। अपने कलाकारों को हर तरह से सहयोग करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपने परफॉर्मेंस से राज्य का नाम रोशन कर सकें।

 

आर्ट गैलरी बनाने की हो रही तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिभावान चित्रकारों की कोई कमी नहीं है। विशेषकर चित्रकारी के प्रति बच्चों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। उनकी खूबसूरत स्केचिंग बरबस ही मन मोह लेती है। उनके द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स को संजोने के लिए सरकार आर्ट गैलरी बनाने पर विचार कर रही है। इतना ही नहीं, इन कलाकारों को आगे बढ़ने में जो भी सहयोग की जरूरत होगी उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।

 

सपोर्ट के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

तिर्की ने मुख्यमंत्री द्वारा मिले सपोर्ट के लिए आभार जताया। उसने कहा कि मैंने फेमिना मिस इंडिया-2022 के ग्रैंड फिनाले तक के सफर में समर्थन के लिए जो ट्वीट किया था, उसे आपके द्वारा री-ट्वीट करने का नतीजा रहा कि मेरे फॉलोवर्स काफी बढ़ गए। झारखंड समेत पूरे देश का मुझे भरपूर प्यार मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वे झारखंड में काम करने की इच्छुक हैं। अगर वैसा मौका मिलेगा तो वह निश्चित तौर पर इसे निभाने के लिए अपनी को खुशनसीब मानूंगी।

इस मौके पर रिया तिर्की के परिजन वीरेंद्र कुमार परधिया, संजू परधिया, विजय कुमार परधिया, सरिता परधिया के अलावा डॉक्यूमेंट्री मेकर और झारग्राम के पवन बाड़ा, जुंबा इंस्ट्रक्टर (वियतनाम) के सुजीत तिग्गा, झारखंड ट्राईबल आर्टिस्ट के एस उरांव तथा जोहार ग्रुप एंड खादी वाला के फाउंडर आशीष सत्यव्रत साहू मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमाफियाओं ने डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार डाला, अवैध खनन रोकने गए थे डीएसपी
Next Article घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.