WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गुप्त सूचना पर कोडरमा से रवि प्रजापति को 150 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएस ने रवि प्रजापति को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह भाकपा माओवादियों को कारतूस सप्लाई करने जा रहा था। डीजीपी के निर्देश पर एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार रवि प्रजापति हजारीबाग के बरही का रहने वाला बताया जा रहा है और पुलिस को दो कांडों में लंबे समय से उसकी तलाश थी।

