WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राजधानी रांची में भारत बंद का अब तक कोई असर नहीं है। दुकानें और बाजार खुली हुई है। सड़कों पर वाहन चल रहे हैं। बंद के मद्देनजर हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ मजदूर संगठनों के भारत बंद काे विपक्षी दलों ने भी अपना समर्थन दिया है। भारत बंद को लेकर कांग्रेस, झामुमो, भाकपा माले, राष्ट्रीय जनता दल, सीपीआइ, सीपीआइएमएल के नेता सड़कों पर उतर कर भारत बंद का समर्थन करेंगे। इसके पूर्व बंद समर्थकों ने रविवार को राजधानी रांची में मशाल जुलूस निकाला था। मशाल जुलूस में झामुमो, कांग्रेस, राजद और वाम दल के नेता शामिल थे।

