Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा अपनी ही सरकार के 17 सालों की नाकामियों को उजागर कर रही है : डॉ एम तौसीफ
रांची

भाजपा अपनी ही सरकार के 17 सालों की नाकामियों को उजागर कर रही है : डॉ एम तौसीफ

January 13, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एम तौसीफ ने भाजपा नेताओं के बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा है कि दुनिया में भाजपा पहली ऐसी पार्टी है , जो अपनी ही सरकार के 17 सालों की नाकामियों को प्रेस कांफ्रेंस करके उजागर कर रही है। उन्होंने बुधवार को कहा कि भाजपा जब राज्य में सत्ता में थी। उस समय अल्पसंख्यक, आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग के विकास की याद नहीं आई। राज्य की जनता ने 17 सालों तक विकास का इंतजार किया। जब जनता को समझ में आया कि भाजपा के द्वारा राज्य के लोगों का विकास नहीं हो पाएगा, तब राज्य की जनता ने इन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया और राज्य की सत्ता की चाबी दूरदर्शी सरकार के हाथों सौंप दिया। जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार के द्वारा ही राज्य का विकास संभव है। हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सरकार के द्वारा विकास के ताने-बाने तैयार हो चुके हैं ।
प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा से पूछा है कि रघुवर सरकार के द्वारा की गयी पांच कल्याणकारी योजना का नाम बताएं, जिससे झारखंड की जनता को फायदा हुआ हो। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता एवं प्रवक्ता एक भी योजना का नाम नहीं बता सकते। क्योंकि पांच सालों में रघुवर सरकार के द्वारा राज्य की जनता के हित में एक भी कल्याणकारी योजना लागू नहीं की गयी। केंद्र सरकार की बैशाखी के सहारे रघुवर दास अपनी सरकार चला रहे थे। उन्होंने भाजपा कि पूर्व सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य की खनिज संपदा को केंद्र सरकार के हाथों गिरवी रखने का काम किया है। यहां तक की राज्य के खजाने को खाली करने में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की भी सहमति रही है। भाजपा ने अल्पसंख्यक, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़े वर्गों का विकास नहीं विनाश किया है। भाजपा से झारखंड की जनता का मोह माया तो खत्म हो ही चुका है। अब पूरे देश में भाजपा के खिलाफ लोगों ने मुहिम छेड़ दिया है। भाजपा सत्ता में आम जनता के वोटों से आती है लेकिन सरकार में आते ही पूंजीपतियों के लिए योजना बना कर उन्हें लाभ पहुंचाना चाहती है। इसका जीता जागता उदाहरण केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून हैं। जिसका विरोध पूरे देश में हो रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरायकेला में युवती से गैंगरेप
Next Article बड़ी खबर: ओरमांझी घटना का आरोपी बिलाल गिरफ्तार

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.