Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा चलाएगी प्रदेश भर में सेवा ही संगठन, अभियान दो
रांची

भाजपा चलाएगी प्रदेश भर में सेवा ही संगठन, अभियान दो

April 20, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। भाजपा ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे प्रदेश में “सेवा ही संगठन – अभियान दो’ की शुरुआत करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार राज्य में कोविड 19 संक्रमण के कारण उत्पन्न हुई भयावह परिस्थितयों में राज्य की पीड़ित जनता के सहायता के लिए “हेल्पलाइन नं” जारी करते हुए कई सेवा कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इनमें भाजपा 24 घंटे, सात दिन कोविड हेल्पलाइन नंबर 8102925807 इसके तहत हेल्पलाइन पर कॉल कर निम्नलिखित सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। इनमें चिकित्सकों के पैनल में शामिल निम्नलिखित चिकित्सकों का परामर्श निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
डॉ तुषार आर्य 9334152192, डॉ महेश 9431628295, डॉ रामजी प्रसाद 9576127347, डॉ सुनील अग्रवाल 9937460669 का नंबर शामिल है। वर्मा ने बताया कि निजी एवं सरकारी स्वास्थ केन्द्रों एवं अस्पतालों पर उपलब्ध दो बेड, वेन्टीलेटर्स एवं सामान्य बेड आदि की सुविधाओं के बारे में लोगों को आवश्यक सूचना एवं सहायता प्रदान करना। इनके घरों में सभी सदस्य संक्रमित हो गए हैं या बाजार से दवा लाने के लिए कोई व्यक्ति नहीं है। उनके घर तक आवश्यक दवा पहुँचाने की व्यवस्था करना। आवश्यकतानुसार लोगों को बेड मिले इसके लिए अस्पतालों से मरीजों का समन्वय करवाना। 21 अप्रैल से प्रदेश के सभी जिलों में उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर जारी कर स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड 19 संक्रमण से पीड़ित परिवार को चिकित्सकीय परामर्श, दवा आदि घर तक पहुँचाने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी स्तर के जन प्रतिनिधि – सांसद, विधायक और वार्ड तक के चुने हुए सदस्य अपने क्षेत्र में उपरोक्त सभी सेवा कार्य प्रारंभ करेंगे। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता में सेनिटाइजर, मास्क की बड़ी संख्या में वितरण का कार्य 21 अप्रैल से प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता को संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में जागरूक करने का अभियान प्रारंभ किया जायेगा। इस अभियान के तहत “मेरा बूथ – कोरोना मुक्त बूथ” का लक्ष्य लेकर भाजपा कार्यकर्ता कार्य करेंगे। प्रवासी मजदूरों को हर संभव सहायता जिला एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी। युवा मोर्चा के द्वारा सभी जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा बड़ी मात्र में मास्क बनाकर जनता में वितरित किये जायेंगे। उपरोक्त कार्यों के सम्पादन एवं समन्वय के लिए चार सदस्यीय प्रांतीय टोली का गठन भी किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअर्जुन मुंडा ने सिमडेगा को कोरोना सहायतार्थ के लिए ₹20लाख रूपये की दी मदद
Next Article महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित, दोनों अस्पताल में भर्ती

Related Posts

Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
झारखंड

किताबों के पन्नों से निकल IIT और ISRO के दरवाजे तक पहुंचे SBU के छात्र, छू लिया नया आसमान

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.