WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेठ कोनकी गाँव के एक कुआं से बच्चे का शव बरामद हुआ है। बच्चे की पहचान शाहनवाज अंसारी (7) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शहनवाज पिछले दिनों से लापता था। शहनवाज की गुमशुदगी का मामला पिठोरिया थाना में दर्ज था। पुलिस 6 दिनों से शहनवाज की तलाश में जुटी थी। रिश्तेदार से लेकर गांव के आसपास पुलिस उसे ढूंढ रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। जानकारी के अनुसार गाँव वालों ने कुआं में शव होने की सूचना पुलिस को दी। मृतक 7 वर्षीय शहनवाज अंसारी के पिता शाहजहां अंसारी ने कुआं से शव बरामद होने के बाद किडनैपिंग के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच में जुटी हुई हैं। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

