Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 04:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्यपाल से सीएम के आग्रह पर मंत्रिमंडल का विस्तार टला
रांची

राज्यपाल से सीएम के आग्रह पर मंत्रिमंडल का विस्तार टला

January 23, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सुबह शपथ ग्रहण के लिए समय मांगा और शाम को टालने का किया आग्रह 

रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार एक बार फिर टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पूर्वाह्न 11बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए समय निर्धारित करने का आग्रह किया था और राजभवन द्वारा इसके लिए 24 जनवरी को अपराह्न एक बजे बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की समय भी निर्धारित कर दी गयी थी, परंतु शाम साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर से राजभवन गये और 24 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को टालने का आग्रह किया। यद्यपि मुख्यमंत्री ने अपने आग्रह में कहा कि चूंकि पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव की घटना मर्माहत करने वाली है, इसलिए मानवता के नाते शपथ ग्रहण की तारीख टाल दी जाए। उन्होंने राज्यपाल से यह भी कहा कि सात ग्रामीणों की निर्मम हत्या मन को व्यथित करता है, ऐसे हालत में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना उचित नहीं है।

Advertisement Advertisement

लेकिन इधर बताया गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार संबंधी खबरें जैसे ही आयी, सहयोगी पार्टी कांग्रेस के अंदर भूचाल आ गया। मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कांग्रेस विधायकों में होड़ मच गयी और एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ होने लगी। कांग्रेसी विधायक तीखे तेवर दिखाने लगे है। जबकि कांग्रेस के कोटे से हेमंत मंत्रिमंडल में अन्य दो विधायकों के ही शामिल किये जाने की संभावना है। कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई बातचीत में कांग्रेस कोटे से कुल चार ही मंत्री बनाये जाने पर सहमति बनी है, जिसमें से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम द्वारा विगत 29 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री के साथ शपथ लिया जा चुका है।

इसके अलावा बताया गया है कि मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायकों में भी भारी उठापटक चल रही है। यद्यपि झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी में वरीय विधायकों की तादाद ज्यादा होने के कारण सभी को एडजस्ट करने में मुश्किलें खड़ी हो रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिला टी-20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, स्टेफनी टेलर को मिली कमान
Next Article निर्भया केस : दो दोषियों ने कोर्ट में लगाई अर्जी

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.