WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची: कार्डधारकों को एक साथ दो महीने का राशन दिया जाएगा। 15 फरवरी को आयोजित किये जाने वाले चावल दिवस पर दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 के आवंटित खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इसे लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी अनुभाजन क्षेत्र, रांची और सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखा है। रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने 15 फरवरी को आयोजित किये जानेवाले चावल दिवस को व्यापक और प्रभावी रुप से मनाते हुए दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 का खाद्यान्न वितरण कार्य अनिवार्य रूप से करने का आदेश दिया गया है।

