WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची: CBI ने भारतीय रेल से जुड़ी कंपनी राइट्स लिमिटेड के जीएम प्रोजेक्ट समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर से 4 लोगों को गिरफ्तार किया। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें, राइट्स कंपनी के जीएम प्रोजेक्ट अभय कुमार, डिप्टी जीएम प्रोजेक्ट राजीव रंजन, हरदेव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के ओनर अवतार सिंह और हरदेव कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी शशि शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन अधिकारियों द्वारा 10 लाख रुपये घूस की मांग की गई थी। जिसके बाद पांच लाख रुपये दिया गया था और पांच लाख देना बाकी था, इसके बाद CBI ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।

