Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 05:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिद्धो-कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड की होगी CBI जांच
रांची

सिद्धो-कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड की होगी CBI जांच

September 26, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीआई जांच कराने के प्रस्ताव पर दी मंजूरी

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी है। रामेश्वर मुर्मू की हत्या 12 जून 2020 को हुई थी।

रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना की जांच CBI से कराने के लिए विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों द्वारा मांग की जा रही थी। इस संबंध में राज्य के महानिदेशक द्वारा घटना की CBI जांच के लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। यह घटना साहेबगंज जिलान्तर्गत बरहेट थाना कांड में कांड संख्या-97/2020 के तहत 17 जून 2020 को भादवि की धारा-302 के तहत दर्ज है।

13 जून को भोगनाडीह के मांझी टोला के एक खेत में सिद्धो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू का शव मिला था। 12 जून को वे घर से गये थे। परिजनों से कहा था कि बगल में जा रहे हैं। शव मिलने के बाद परिजनों ने मोमिन टोला के सद्दाम अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद सद्दाम अंसारी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

गौरतलब है कि सिद्धो-कान्हो और भोगनाडीह का झारखंड की राजनीति में खास महत्व है। संथाल आदिवासी समाज सिद्धो-कान्हू को अपना नायक मानते हैं, उनसे भावनात्मक जुड़ाव है, भोगनाडीह में हर साल 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है। यह अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है। इस दिन झारखंड के मुख्यमंत्री भोगनाडीह जाकर सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा के नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, राम माधव और मुरलीधर राव की छुट्टी
Next Article 1.8 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला

October 26, 2026
Headlines

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026

मुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला

October 26, 2026

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.