Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 05:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ
रांची

सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

February 18, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को झारखंड के 11वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। सुबह 11.40 बजे राजभवन परिसर के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। राधाकृष्णन ने अंग्रेजी में शपथ ली।

 

auto

शपथ ग्रहण समारोह से पहले सीपी राधाकृष्णन ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर उनकी पत्नी, अन्य परिजन, राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकर्णी समेत अन्य मौजूद रहे।

मेरा पहला लक्ष्य झारखंड का विकास : राज्यपाल

 

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। रमेश बैस के बाद मैंने शपथ ग्रहण किया है। इस राज्य के राज्यपाल के तौर पर मेरा पहला लक्ष्य झारखंड का विकास है। बिना विकास के गरीबी नहीं हटाई जा सकती है। ऐसे में सभी के सहयोग से राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता, घर आदि ही हमारा पहला लक्ष्य है। राज्य का विकास प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना पर भी काम होगा। राज्य में सिंचाई व्यवस्था को और दुरूस्त करने की जरूरत है। गरीबी को दूर करने के लिये जो भी आवश्यक कदम होंगे उठाये जायेंगे।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें नए राज्यपाल से काफी उम्मीदें हैं।

समारोह में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, मंत्री जोबा मांझी, कोयंबटूर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, रांची की मेयर आशा लकड़ा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय सेठ, मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख समेत हाई कोर्ट के कई जज मौजूद थे। इसके अलावा समारोह में चेन्नई से भी काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

 

कोयंबटूर से लोकसभा सांसद रहे चुके हैं सीपी राधाकृष्णन

झारखंड के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पूर्व राज्यपाल रमेश बैस की तरह ही लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। ये कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं। इनकी गिनती भाजपा के बड़े नेताओं में होती रही है। इसके अतिरिक्त भाजपा ने इन्हें तमिलनाडु में पार्टी का अध्यक्ष भी बनाया था। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे। भाजपा ने उन्हें केरल भाजपा प्रभारी बनाया था। साथ ही सीपी राधाकृष्णन साल 2016 से साल 2019 तक अखिल भारतीय केयर बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा के कद्दावर नेताओं में शामिल सीपी राधाकृष्णन 16 साल की उम्र से आरएसएस और जनसंघ से सीधे जुड़े रहे हैं।

झारखंड के अब तक के राज्यपाल

 

प्रभात कुमार – 15 नवंबर से 3 फरवरी 2002

वीसी पांडेय – 04 फरवरी से 14 जुलाई 2002 (अतिरिक्त प्रभार)

 

एम. रामा जोइस – 15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003

वेद मारवाह – 12 जून 2003 से 9 दिसंबर 2004

 

सैयद शिब्ते रजी – 10 दिसंबर 2004 से 23 जुलाई 2009

के. शंकरनारायण – 26 जुलाई 2009 से 21 जनवरी 2010

 

एम.ओ.एच फारूक – 22 जनवरी 2010 से 3 सितंबर 2011

डॉ सैयद अहमद – 4 सितंबर 2011 से 17 मई 2015

 

द्रौपदी मुर्मू – 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021

रमेश बैस – 14 जुलाई 2021 से 12 फरवरी 2023

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात 10 बजे बाजार समिति के सदस्यों ने मंत्री बादल के आवास का किया घेराव
Next Article तो बीजेपी 100 से कम सीटों पर सिमट जाएगी : नीतीश कुमार

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.