Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 12:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूरे राज्य का विकास मेरी प्राथमिकता- हेमंत सोरेन
रांची

पूरे राज्य का विकास मेरी प्राथमिकता- हेमंत सोरेन

January 19, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

सीएम को आज मिलेगा चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देंगे अवार्ड
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के बरहेट और दुमका विधानसभा में जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर काम करने के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह सम्मान उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कर कमलों से नई दिल्ली में दिया जाएगा। सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।
नई दिल्ली के लिए रवाना होने के पहले मुख्यमंत्री ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर क्षेत्र का विकास उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है। उन्हें झारखंड की सवा तीन करोड़ लोगों ने जो सम्मान दिया है, उसकी आवाज दूर तक जा रही है।

“चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड उन्हें नहीं बल्कि राज्य की जनता को मिल रहा है। यह पुरस्कार उनके लिए नहीं। राज्य के लोगों के लिए है। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों अवार्ड सम्मान की बात है। वे उनके प्रति आभार प्रकट करते है। हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में कही। मालूम हो कि मुख्यमंत्री को बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में अनुकरणीय कार्य करने के लिए “चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019“ से 20 जनवरी 2020 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
लगातार राज्य के लोगों का मुख्यमंत्री से मिलने की बात पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोगों को मैं नमन करता हूं। यह सुनने वाली सरकार है। सबकी सुनेगी और सबको साथ लेकर चलेगी। 5 साल में जो दुर्दशा राज्य की हुई है, उसे भी ठीक करना है। यह जिम्मेदारी हम पर है। लोगों से मिल रहा हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करने में जुटा हूँ। मैं केवल काम करता हूं। लोगों की समस्याओं का समाधान हो। यही मेरी प्राथमिकता है।
गौरतलब हो कि इस सम्मान के लिए हेमंत सोरेन के नाम का चयन देश के पूर्व चीफ जस्टिस, एनएचआरसी के पूर्व अध्यक्ष जी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की एक ज्यूरी ने किया है। ज्यूरी ने हेमंत सोरेन का नाम चौंपियन ऑफ चेंज अवार्ड 2019 के लिए चयनित किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभूपेश सरकार ने पाकिस्तानी हिन्दुओं की नागरिकता पर लगाई रोक
Next Article यह देश हिंदुओं का है : मोहन भागवत

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.