Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 11:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली से देवघर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, कई सांसदों को लेकर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
रांची

दिल्ली से देवघर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, कई सांसदों को लेकर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

July 30, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड के देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर के लिए सीधी हवाई सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इंडिगो की 180 सीटर फ्लाइट 6ई 6191 दिल्ली से उड़ान भरकर शाम को देवघर पहुंची। बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव प्रताप रूडी और कैप्टन आशुतोष शेखर विमान के पायलट थे। वहीं, 4:22 बजे देवघर से दिल्ली के लिए इंडिगो के विमान ने पहली उड़ान भरी ।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट दोपहर उड़ान भरकर देवघर एयरपोर्ट पहुंची। शनिवार को देवघर पहुंचने वाले सांसदों और सभी अतिथियों का एयरपोर्ट पर गाजे-बाजे के साथ शानदार स्वागत हुआ। इसमें कई सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता शामिल रहे। घोड़े और तीन सौ अधिक वाहनों से सांसदों और सभी कलाकारों का अभिनंदन एक रोड शो की तरह हुआ। 180 यात्रियों को लेकर इंडिगो के विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर एक बजे के बाद उड़ान भरी थी। सभी सांसद और अभिनेता-अभिनेत्री रविवार को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। बाबा की नगरी में 24 घंटे का प्रवास होगा।
फ्लाइट का पहला टिकट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कराया

दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट का पहला टिकट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कराया था। उनके साथ सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी, गोरखपुर सांसद रवि किशन, आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सांसद अनुराग शर्मा, सांसद प्रवेश वर्मा, सांसद सुनील सिंह, सांसद कमलेश पासवान , सुब्रत पाठक, सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन व फिल्म अभिनेता शेखर सुमन और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी देवघर पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही देवघर और कोलकाता के बीच उड़ान भी शुरू हो चुकी थी। अब करीब 17 दिन बाद 30 जुलाई से नई दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा शुरू होने से चारों ओर खुशी है। विमान में बैठे सांसद, अभिनेता और यात्री जितने खुश थे, उससे कहीं अधिक खुशी बाहर उनका इंतजार कर रहे उनके समर्थकों और देवघर के लोगों के चेहरों पर नजर आई। यही खुशी टर्मिनल के अंदर और बाहर उन यात्रियों के चेहरे पर भी दिखी, जो देवघर से दिल्ली की पहली फ्लाइट से जाने को तैयार थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया
Next Article मुस्लिम नेताओं ने की PFI पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Related Posts

बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
Headlines

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.