WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। नामकुम इलाके के ट्रांसपोर्टर से पीएलएफआई संगठन के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी एरिया कमांडर श्याम टैपगर ने मांगी है। पत्र जारी कर कहा कि हमारे संगठन को सहयोग करें और आर्थिक दृष्टिकोण से मदद कीजिए। यदि हमारे संगठन को सहयोग नहीं किए तो आपके ऊपर फौजी कार्रवाई की जाएगी। ट्रांसपोर्टर को हत्या की धमकी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची में लगातार पीएलएफआई संगठन के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। कुछ दिन पहले ही धनंजय प्रधान ने कांटाटोली में बन रहे फ्लाईओवर कंपनी से पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगी थी, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद नामकुम थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है।

