WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। जिले के भाजपा नेता सुमित केसरी की शनिवार की सुबह मेडिका अस्पताल रांची में इलाज के क्रम में मौत हो गयी। चार दिन पहले दो अपराधियों ने सुमित केसरी का पालकोट स्थित ईट भट्ठा से अगवा कर गोली मारने के बाद पत्थर से कूचकर घायल कर दिया था। सुमित का मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गयी। सुमित की मौत से भाजपाइयों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने पालकोट के समीप नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है और अविलंब पुलिस प्रशासन से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

