Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 11:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा नेता सीमा पात्रा के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज
रांची

भाजपा नेता सीमा पात्रा के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज

August 28, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची :  सेवानिवृत आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी और भाजपा नेता सीमा पात्रा पर अरगोड़ा थाना में आईपीसी की धारा सहित एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीमा पात्रा पर आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 और 374 लगाया गया है। वहीं, एससी- एसटी एक्ट के तहत धारा 3(1)(a)(b)(h) के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच के लिये हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया है।

हाल ही में सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक आवास में लंबे समय से बंधक बनाकर रखी गयी एक दिव्यांग युवती सुनीता को पुलिस ने मुक्त कराया था। आरोप है कि सीमा पात्रा के घर बीते आठ साल से घरेलू कामकाज के लिए रखी गयी। उसे लंबे समय से बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा था। घर में बंधक बनी दिव्यांग युवती ने किसी प्रकार मोबाइल पर विवेक आनंद बास्के नामक एक सरकारी कर्मचारी को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी थी। उन्हीं की सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गयी थी।

रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है

पीड़िता सुनीता को रेस्क्यू कराने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसका रिम्स में इलाज किया जा रहा है। पीड़िता सुनीता की सुरक्षा व्यवस्था में दो महिला सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। मेडिकल फिट होने के बाद पीड़िता सुनीता को कोर्ट में प्रोड्यूस किया जाएगा। इसके बाद 164 का बयान दर्ज किया जाएगा। पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज करने के बाद रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है। अरगोड़ा थाना की पुलिस सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि अरोगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पॉश इलाके अशोक नगर के रोड नंबर वन में रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उनके घर में एक दिव्यांग युवती है, जिसकी उम्र करीब 29 वर्ष के आसपास है। वह रिटायर्ड आईएएस के घर में घरेलू कामकाज के लिए रहती है। उसके साथ मारपीट की घटना भी होती है और उसे घर से निकलने की इजाजत भी नहीं है। अगर वो बाहर जाने का जरा सा भी प्रयास करती है तो उसे बुरी तरह मारा पीटा जाता है और जबरन उससे घर के कामकाज कराये जाते हैं।

शाहरुख को मिले फांसी की सजा : विहिप

मामला संज्ञान में आने के बाद अरगोड़ा पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने अशोक नगर रोड नंबर वन में पहुंची और रिटायर्ड आईएएस के घर पर कार्रवाई करते हुए युवती सुनीता का रेस्क्यू किया। सुनीता गुमला जिले की रहने वाली है और लंबे समय से रिटायर्ड आईएएस के घर पर कैद थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशाहरुख को मिले फांसी की सजा : विहिप
Next Article जमीयत उलेमा ए हिंद ने देश भर के सौ से अधिक से शहरों में लगाई सद्भावना संसद

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.