WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राज्यपाल रमेश बैस से आज हिन्दू जागरण मंच, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि शाहदेव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट कर प्राचीन काली मन्दिर और हनुमान मंदिर की सुरक्षा हेतु पुलिस पिकेट की स्थापना के संदर्भ में एक ज्ञापन समर्पित किया। ज्ञापन में कहा गया है कि हिन्दू जागरण मंच, झारखंड बीते 10 जून को हुई हिंसा की घटना की निंदा करती है। शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषि नाथ शहदेव ,प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रमुख संजय कुमार वर्मा, महानगर अध्यक्ष चंदन मिश्रा मौजूद थे।

