Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आदिवासियों का जीवन ही उनका दर्शन है- अर्जुन मुंडा 
रांची

आदिवासियों का जीवन ही उनका दर्शन है- अर्जुन मुंडा 

January 19, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आदि दर्शन का समापन, 10-15 फरवरी तक नेतरहाट में जुटेंगे देशभर के जनजातीय लोक कलाकार

रांची। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय समाज के लोगों में सहचर जीवन व्यवस्था का महत्व है। यह इनके जीवन और दर्शन से जुड़ा हुआ है, इसलिए इससे हटकर कुछ सोचना वे पसंद नहीं करते। वर्ग और प्रजाति के आधार पर सभी अलग-अलग हैं, लेकिन कई अध्ययनों के आधार पर इस तरह की सहचर जैसी समानता सभी जगह के जनजातीय समाज में मिलती है। जनजातीय समुदाय की चारित्रिक विशेषता सभी जगह एक ही तरह की पायी जाती है, जिसे वह बदलना नहीं चाहते हैं। यह एक चक्र की तरह है। पुरानी चीजें नए रूप में पुनः प्रस्तुत होती है। अर्जुन मुंडा रविवार को रांची के आड्रे हाउस स्थित डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान और कल्याण विभाग द्वारा  आयोजित जनजातीय दर्शन पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फेंस के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आदि दर्शन स्मारिका का विमोचन भी किया।

प्रकृति को सहचर के रुप में देखता है जनजातीय समुदाय

जनजातीय समाज पूरी प्रकृति को सहचर के रुप में देखता है और यह बहुत बड़ा दर्शन है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज प्रकृति का अनुचर नहीं है। इस समाज के लोग सरल स्वभाव के होते हैं। वे ज्यादा बोलते नहीं हैं। इसलिए कभी-कभी इसे उनकी कमजोरी समझा जाता है, जबकि वे प्रकृति के साथ एकांत में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि जनजातियों का जीवन ही उनका दर्शन है। उन्होंने आजतक कोई कानून नहीं बनाया है। उन्होंने जरुरी बातों को अपने जीवन का अंग बना लिया। जनजातीय समाज ने दस्तावेज बनाना जरुरी नहीं समझा।

एकांत में रहना पसंद करते हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि जनजातीय समाज के लोगों के जीवन का आकलन किया जाए तो पता चलता है कि वे उत्पति के साथ जुड़े हुए हैं, इसलिए वे एकांत में रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

10-15 फरवरी तक नेतरहाट में देशभर के जनजातीय लोक कलाकार जुटेंगे

कल्याण विभाग की सचिव हिमांडी पांडे ने कहा कि 10-15 फरवरी तक नेतरहाट में देशभर के जनजातीय लोक कलाकार जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के कलाकार भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

समापन समारोह में उपस्थिति

समापन समारोह में संस्थान के निदेशक रणेंद्र कुमार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस एन मुंडा और सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्रध्यापक संतोष किड़ो के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकारगिल के बर्फीले तूफान में शहीद धर्मेंद्र को अंतिम विदाई दी गई
Next Article मेकॉन में दो दिवसीय नाटक उत्सव का आयोजन 

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.