Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 12:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गांव के लोग सरकार तक नहीं पहुंच पा रहे, तो सरकार उनके द्वार तक पहुंच रही है : मुख्यमंत्री
रांची

गांव के लोग सरकार तक नहीं पहुंच पा रहे, तो सरकार उनके द्वार तक पहुंच रही है : मुख्यमंत्री

November 29, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची/लातेहार। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गांव-गांव पंचायत-पंचायत आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। झारखण्ड की भौगोलिक स्थिति कठिन है। कई क्षेत्रों में सरकार की निगाह और आवाज संभवतः नहीं पहुंच पाती है। अगर योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को नहीं मिल पाता है, तो योजनाओं का औचित्य क्या है। यही वजह है कि अगर आप सरकार तक नहीं पहुंच पा रहें हैं, तो सरकार आपके द्वार आई है। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को लाभान्वित करने का कार्य हो रहा है। लोग इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, तो योजना धरी की धरी रह जायेगी। सभी जरूरतमंद शिविर में आकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें। मुख्यमंत्री सोमवार को वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की भूमि लातेहार के कोने गांव में आयोजित ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एवं विकास मेला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद नीलाम्बर- पीताम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्यवासियों के सहयोग से सरकार झारखण्ड को पहचान देने का कार्य करेगी। सरकार पूर्व की व्यवस्था में तेजी से सुधार करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। सरकार राज्य की जनता को मान सम्मान से जीने का अधिकार देना चाहती है। राज्य के पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इसमें किसी तरह की कमी नहीं हो।
वनोपज का लाभ ग्रामीणों को मिले

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनोपज पर कई ग्रामीण निर्भर हैं। सरकार इस क्षेत्र के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार करने जा रही है। सभी के लिए व्यवस्थित मॉडल तैयार होगा, ताकि वनोपज पर निर्भर रहनेवालों की आय में वृद्धि की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व तक सीमित संख्या में पेंशन देने का कार्य हो रहा था। लेकिन वर्तमान सरकार ने लाभुकों की संख्या को सिमित से असीमित कर दिया है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों, निःशक्तजनों, परित्यक्त और विधवा महिला को पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होगा। प्रयास है कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने तक सभी को पेंशन योजना को जोड़ने का कार्य पूरा किया जाये।
कुपोषण दूर करने में सहयोग करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। इसे हमें दूर करना है। सरकार सरकारी स्कूल के बच्चों को सप्ताह में छह दिन अंडा देने का निर्णय लिया है। लेकिन अंडा हमें दूसरे राज्यों से मंगवाना पड़ता है। इस क्षेत्र में भी संभावनाएं है। यहां के लोग मुर्गी पालन कर अंडा उत्पादन करें। सरकार उन अंडों को खरीद लेगी। हम लोगों की आय में वृद्धि करना चाहते हैं।
राज्य गठन के उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहें हैं : मिथिलेश कुमार

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गौरव का दिन है। आज शहीद की भूमि में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। झारखण्ड के वीर शहीदों के बलिदान से ही हमें आजादी मिली थी। लातेहार के अनगिनत लोगों ने अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी थी। अलग राज्य का गठन हुआ। लेकिन जिस उद्देश्य से राज्य का गठन किया गया। उस उदेश्य को हम अबतक प्राप्त नहीं कर सके हैं। वर्तमान सरकार राज्य गठन के उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पूर्व की स्थितियों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार बनते ही संक्रमण से पूरा देश प्रभावित हुआ। झारखण्ड भी इससे अछूता नहीं रहा। लेकिन सरकार ने सीमित संसाधनों के साथ संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ी। संक्रमण काल से निकलने के बाद अब सरकार आपको अपना अधिकार देने आपके द्वार आई है,ताकि ग्रामीण योजनाओं का लाभ ले सकें।
योजनाओं का लाभ राज्यवासी उठाएं : बैद्यनाथ राम

लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि पूरे राज्य में राज्यवासियों को उनका अधिकार देने के लिए सरकार आपके द्वार आ रही है। इसके जरिये सरकार के स्तर में मिलने वाली सुविधाओं से जोड़ने की पहल। सरकार गांव और गरीबों के लिए कार्य करना चाहती है। लातेहार के हर पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। जिलावासी अपनी समस्याओं से हमें अवगत कराएं। सरकार के पदाधिकारी आपके पास आकर आपकी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहें है। गांव के लोग आगे आएं और अपनी बात बेझिझक रखें। ताकि समस्याओं का निष्पादन किया जा सके। योजनाओं का लाभ राज्यवासी उठाएं। पेंशन योजना से सभी को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 60 वर्ष के सभी वृद्धजनों को पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य हो रहा है।
मौके पर मुख्यमंत्री ने 410.84 लाख की 392 परिसंपत्तियां वितरित की। मुख्यमंत्री ने नीलाम्बर-पीताम्बर के प्रपौत्र रामानंद सिंह और वंशजों कोमल सिंह से बात की। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त लातेहार को वीर शहीदों के परिजनों को हर संभव सहायता करने और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनेशनल वूमेन चैंपियनशिप में झारखंड की महिला फुटबॉल टीम की शानदार शुरूआत
Next Article स्मार्ट सिटी मिशन के शहरों में रांची चैंपियन: मुकेश कुमार

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.